Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur विधायक जिम्पा ने मां भामेश्वरी देवी मंदिर में लगवाई लाइटें, मुख्य सेवादार...

विधायक जिम्पा ने मां भामेश्वरी देवी मंदिर में लगवाई लाइटें, मुख्य सेवादार बहन विनोद ने दिया आशीर्वाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मां भामेश्वरी देवी मंदिर गांव भाम के सेवादार पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर (चेयरमैन, स्वर्णकार वैल्फेयर बोर्ड) ने विधायक ब्रमशंकर जिम्पा से भेंटकर मंदिर में बड़ी लाइटें लगवाने की मांग की थी। जिस पर श्री जिम्पा ने उन्हें आश्वस्त किया था कि मां की कृपा से जल्द ही मंदिर में लाइटें लगवा दी जाएंगी। श्री जिम्पा ने अपना वायदा पूरा करते हुए मंदिर में लाइटें लगवाईं।

Advertisements

इस मौके पर सुदर्शन धीर ने इसके लिए जहां विधायक जिम्पा का आभार व्यक्त किया वहीं उन्होंने कहा कि श्री जिम्पा होशियारपुर के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित भाव से काम कर रहे हैं तथा मां भामेश्वरी देवी का आशीर्वाद उनपर सदैव बना रहेगा। इस अवसर पर मंदिर की मुख्य सेवादार बहन विनोद जी ने इस कार्य के लिए विधायक जिम्पा को आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि वह इसी प्रकार जनसेवा के कार्य करते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here