
जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के बारिश से प्रभावित पुंछ जिले में आज एक घर गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लोरान गांव के ऊंचे इलाकों में हुई। उन्होंने कहा कि जो घर गिरा वह मिट्टी का था।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है और मरने वाले सात लोगों में चार महिलाएं शामिल हैं। पुंछ जिले में शनिवार शाम से भारी बारिश हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक, लोरान में मारे गए सात लोगों को मिलाकर जिले में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है, जबकि छह लोग लापता हैं।












