Friday, October 30, 2026
Home Crime लापता वैशाली का जंगल से मिला श-व, 3 महीने बाद थी शादी,...

लापता वैशाली का जंगल से मिला श-व, 3 महीने बाद थी शादी, पेड़ की टहनी व दुपट्टे ने उलझाई मौ-त की गुत्थी  

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव अंबोआ में एक दुखद घटना सामने आई है। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता चल रही 26 वर्षीय युवती का शव जंगल में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान वैशाली (26) के रूप में हुई है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां शव पहुंचने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार वैशाली रविवार को अचानक घर से लापता हो गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो चिंतित परिजनों ने अपने स्तर पर और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि वीरवार को अंबोआ के जंगल में एक युवती का शव मिलने की सूचना आई। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शव की शिनाख्त लापता वैशाली के रूप में की। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने मामले को बेहद संदिग्ध बना दिया है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार जिस आम के पेड़ की टहनी से युवती का दुपट्टा बंधा मिला है, वह अपेक्षाकृत काफी पतली और कम ऊंचाई पर है। सबसे हैरानी की बात यह है कि दुपट्टे के दूसरे सिरे पर कोई गांठ नहीं मिली है। घटनास्थल पर युवती का मोबाइल फोन और नकदी पूरी तरह सुरक्षित मिले हैं, जिससे लूटपाट की आशंका खारिज होती है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर संभावित पहलू (हत्या और आत्महत्या) से मामले की गहनता से जांच कर रही है। बता दें कि 3 माह बाद ही वैशाली की शादी होने वाली थी। परिवार में विवाह की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं और भविष्य को लेकर बुने गए उसके सारे सपने अब हमेशा के लिए अधूरे रह गए हैं। वैशाली पढ़ाई में काफी मेधावी थी। गांव के लोग और शिक्षक उसे एक मेहनती, शांत स्वभाव और होनहार युवती के रूप में याद कर रहे हैं। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती रविवार से लापता थी और अब उसका शव अंबोआ के जंगल में मिला है। आरएफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here