Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur सफाई कर्मियों के संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं तथा पंजाब सरकार...

सफाई कर्मियों के संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं तथा पंजाब सरकार का अंतिम समय शुरुः एडवोकेट मरवाहा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार मुलाजिमों की आवाज दबाने में लगी हुई है तथा वह भूल चुकी है कि यही वह कर्मचारी एवं पंजाब की आम जनता है जिसने आप के झूठे वायदों में आकर इतनी बड़ी जीत इसे दिलाई थी। लेकिन, जीतने के बाद से ही पंजाब और पंजाबियों का जो नुकसान आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किया जा रहा है, उससे आज हर पंजाबी दुखी है।

Advertisements

मुलाजिमों की मांगों को पहली बैठक में मानने की बातें करने वाली भगवंत सरकार आज उन पर लाठियां बरसाकर अपने वायदे निभा रही है। बरनाला में सफाई कर्मियों खासकर महिला कर्मियों पर सरकार के इशारे पर हुई बर्बरता से पूरा पंजाब दुखी है तथा आज हर पंजाबी अपने सफाई कर्मियों के साथ खड़ा है और जल्द ही आप को पंजाब से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है। यह बात नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने सफाई कर्मियों के संघर्ष का समर्थन करते हुए आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि एक सफाई सेवक खुद गंदगी में रहकर हमें साफ वातावरण मुहैया करवाने का पुण्य कार्य करता है, उसके प्रति सरकार का रवैया निंदनीय है।

एडवोकेट मरवाहा ने कहा कि जो सरकारें अपने कर्मचारियों खासकर सफाई कर्मियों की मांगों पर ध्यान नहीं देतीं उन्हें सत्ता में भी बने रहने का कोई अधिकार नहीं होता तथा आने वाले समय में आप का भी पंजाब में यही हाल होने वाला है। जिन कर्मियों के साथ बार-बार वायदा करके सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है, उससे साफ है कि यह भगवंत सरकार का अंतिम समय ही चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here