Saturday, October 10, 2026
Home Crime अमरनाथ यात्रा मार्ग पर CRPF की वर्दी पहनकर घूम रहा था युवक,...

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर CRPF की वर्दी पहनकर घूम रहा था युवक, फर्जी ID कार्ड सहित गिरफ्तार

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर सुरक्षाबलों ने एक युवक को सीआरपीएफ जवान का फर्जी रूप बदलकर कर घूमते हुए पकड़ा। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी हरविंदर कुमार के रूप में हुई है। सुरक्षा जांच के दौरान जवानों को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी लेने पर वह सीआरपीएफ की वर्दी पहने मिला और उसके पास से एक फर्जी पहचान पत्र (आईडी कार्ड) भी बरामद हुआ। पूछताछ में उसके दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

Advertisements

सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने वर्दी और फर्जी पहचान पत्र कहां से हासिल किए और उसका उद्देश्य क्या था। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी है और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here