
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने बताया है कि पिछले 20 -22 दिनों से जिला बार एसोसिएशन द्वारा LADC अधिनियम के खिलाफ जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर में धरना तथा भूख हड़ताल का क्रम चल रहा है। इस धरने का कारण यह है कि LADC अधिनियम लागू होने के बाद मात्र कुछ वकीलों को भारी गिनती में विशेष व्यक्तियों के रहमोकरम पर सरकारी अदाईगी से फीस देकर लड़वाया जा रहा है। जिसमे बहुत सी विकृतिया उभर कर आ रहीं है। इससे अपराध बढ़ने की आशंका है तथा वकालत के पवित्र व्यवसाय को भी ठेस पहुंच सकती है।

एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने श्री तीक्षण सूद को उनकी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने को कहा। धरने तथा भूख हड़ताल पर बैठे वकीलों की मागो का वारीकी से विश्लेषण करने पर वह जायज़ नजर आती है। उन्होंने ने कहा कि उच्चतम न्यायलय द्वारा हड़ताली वकीलों के खिलाफ की गई टिपणी भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि वह वकील पहले है तथा अन्य कुछ भी बाद में इस लिए वकीलों के साथ एकजुटता दिखाते हुए उनके धरने में आये है तथा केंद्र सरकार से मांग की है। LADC एक्ट को जल्दी से जल्दी वापस लिया जाए। इस मौके पर RP धीर पूर्व अध्यक्ष एसोसिएशन , वार एसोसिएशन के जनरल सेक्टरी मनजिंदर सिंह, बार कौंसिल सदस्य व वार एसोसिएशन पूर्व जिला जनरल सेक्टरी रजनी नंदा, रोहित जोशी, मनीष रलहन, संदीप तिवाड़ी , दिनेश वहल ,विशाल शर्मा , सरबजीत सिंह ,लवकेश पूरी ,अजय चोपड़ा भाजपा ,जिला अध्यक्ष सतीश बावा, विजय पठानिया , सुरेश भाटिया ,अश्वनी गेंद, गुरप्रीत कौर, नेंसी शर्मा , अनीता पटियाल , श्वेता शर्मा , ऋतु शर्मा , बलराज कौशल , पंचम शर्मा , पकंज ठाकुर , मलकीत सिंह सीकरी , कमलजीत सिंह सरोया ,परमजीत सिंह नेयर ,विंसी मलिक अंकुर सोनी आदि उपस्थित थे।











