Saturday, October 3, 2026
Home Latest महिला शिक्षिका की चाकू मार की हत्या, चेहरे, गर्दन और सीने पर 20 से अधिक वार...

महिला शिक्षिका की चाकू मार की हत्या, चेहरे, गर्दन और सीने पर 20 से अधिक वार किए, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के फरीदाबाद में  एक नकाबपोश व्यक्ति एक निजी स्कूल में घुस गया और दिनदहाड़े एक महिला शिक्षिका की चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने हालांकि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, शिक्षिका के चेहरे, गर्दन और सीने पर 20 से अधिक बार वार किए गए थे जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जिसका एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

पुलिस ने बताया कि कथित वीडियो में सफेद स्कार्फ से चेहरा ढके एक व्यक्ति शिक्षिका पर बार-बार चाकू से वार करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आरोपी को स्कूल संचालक को धमकाते हुए भी देखा जा सकता है जिसने बीच-बचाव करते हुए शिक्षिका को बचाने की कोशिश की थी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सिक्रोना गांव में हुई और इस संबंध में सेक्टर 58 थाने में एफआईआर दर्ज की गई।  पुलिस के मुताबिक, कोट गांव निवासी आरोपी अमित (21) को घटना के 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here