Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh शर्मसारः पिता ने 11 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

शर्मसारः पिता ने 11 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार

जीरकपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ढकौली इलाके में रहने वाले एक प्रवासी परिवार की 11 साल की बच्ची के साथ एक पिता द्वारा रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद ढकौली थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कानूनी कारणों से पीड़ित बच्ची की पहचान गुप्त रखी गई है। मामले की जानकारी देते हुए ढकौली थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने बताया कि ढकौली इलाके में रहने वाले एक प्रवासी परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने उनकी ही 11 साल की बेटी के साथ रेप किया है।

Advertisements

शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना किसी देरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और अपने परिवार के साथ ढकौली इलाके में रह रहा था। पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है और मामले से जुड़े दूसरे सबूत भी इकट्ठा किए जा रहे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के हितों को ध्यान में रखते हुए, इस समय कोई और जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। फिलहाल, पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here