Monday, October 5, 2026
Home Crime बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करी में शामिल चयन ग्रेड कांस्टेबल को SSP कठुआ...

बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करी में शामिल चयन ग्रेड कांस्टेबल को SSP कठुआ ने किया बर्खास्त

जम्मू/ कठुआ (द स्टैलर न्यूज़)। नशे के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और सख्ती से लागू करते हुए एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा (IPS) ने नशा तस्करी के मामले में संलिप्त सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल आफताब अहमद को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आफताब अहमद (बेल्ट नं. 498/K, निवासी पौनी, जिला रियासी) के खिलाफ थाना बिलावर में एफआईआर संख्या 55/2026 धारा 8/21/22/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया था। वह थाना बिलावर की पुलिस द्वारा नाका जांच के दौरान पकड़ा गया था, जहां उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई थी।

Advertisements

घटना के बाद संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई। जांच की जिम्मेदारी एसपी ऑप्स अपर कठुआ को सौंपी गई। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में सभी आरोपों को सही पाया और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की सिफारिश की। जांच रिपोर्ट के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस नियम 335 के तहत कार्रवाई करते हुए एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने आरोपी चयन ग्रेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से पुलिस सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई विभाग में अनुशासन बनाए रखने और नशे से जुड़े अपराधों में किसी भी स्तर पर संलिप्तता के खिलाफ कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here