Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur डोगरा पैरामेडिकल गुरुकुल में “तुलसी की महत्वता” पर विशेष सेमिनार आयोजित

डोगरा पैरामेडिकल गुरुकुल में “तुलसी की महत्वता” पर विशेष सेमिनार आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डोगरा पैरामेडिकल फाउंडेशन ने चेयरमैन आर.डोगरा के दिशा-निर्देशों अनुसार मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डोगरा जी की अध्यक्षता में डोगरा पैरामेडिकल गुरुकुल होशियारपुर में स्टाफ और छात्रों के साथ विशेष सेमिनार में पैरामेडिकल के विद्यार्थियों को बताया  कि तुलसी को जड़ी-बूटियों की रानी और संजीवनी बूटी क्यों कहा जाता है। विशेषज्ञों ने तुलसी के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, खांसी-जुकाम, श्वास रोग एवं मधुमेह में लाभों के साथ-साथ पर्यावरण को शुद्ध करने में इसकी भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

Advertisements

सेमिनार के दौरान व्याख्याता मल्लिका पंडित ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन धरोहर है। एक सफल पैरामेडिकल प्रोफेशनल बनने के लिए आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ आयुर्वेद का ज्ञान होना भी अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डोगरा ने कहा कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य और हमारी संस्कृति का प्रतीक है। हमारे सनातन धर्म में तुलसी को माँ का दर्जा दिया गया है और उन्हें पूजनीय माना जाता है। प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा अवश्य होना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर मुकेश डोगरा जी ने तुलसी के पौधे छात्रों और  लाजवंती नगर  के लोगों में वितरित किए।  इस दौरान कार्यक्रम में गुरुकुल के सभी छात्र, स्टाफ सदस्य, राजिंदर कौर, सिमरनजीत कौर और सुशोभिता जी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here