
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। सामाजिक संस्था एक तिरा सहारा वेल्फेयर सोसाइटी की ओर से आज संस्था के प्रधान सौरव मेहतानी एवं उपप्रधान पंकज मेहन्दीरत्ता केशयर हनी कटारिया ने अपने सभी सदस्यों के साथ थाना सिटी पहुँचकर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गगन सिंह का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी गगन सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। संस्था के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में थाना सिटी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को निष्पक्ष एवं बेहतर पुलिस सेवाएँ मिलेंगी।

थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गगन सिंह ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच आपसी सहयोग एवं विश्वास बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाना सिटी की पुलिस जनता की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था से जुड़ी जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर समाज हित में कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।












