
गुजरात (द स्टैलर न्यूज़)। भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। इस हादसे में गुजरात पुलिस के दो कर्मियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक प्रोबेशनल सब-इंस्पेक्टर (PSI) गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना गांव वडिंगखेड़ा/सक्ताखेड़ा के पास हुई, जब गुजरात पुलिस की बलेरो किसी अज्ञात ट्रक से टकरा गई। प्राप्त जानकारी मुताबक अहमदाबाद सिटी के रमोल थाने में तैनात पुलिसकर्मी किसी मामले की जांच के लिए लुधियाना जा रहे थे।


प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण एक्सप्रेस हाईवे पर अचानक लेन बदलने वाला एक अज्ञात ट्रक बताया जा रहा है, जिससे गुजरात पुलिस की गाड़ी पीछे से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतकों के शवों को बलेरो से निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सदर पुलिस को घटनास्थल से एक ट्रक की नंबर प्लेट मिली है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।












