Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur कोतवाली बाजार पहुंचने पर मेयर प्रवीण सैनी का स्वागत

कोतवाली बाजार पहुंचने पर मेयर प्रवीण सैनी का स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर की पहली महिला मेयर प्रवीण सैनी का कोतवाली बाजार पहुंचने पर प्रधान अशोक सूद (हैप्पी) सहित दुकानदारों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान दुकानदारों ने मेयर प्रवीण सैनी को फूल मालाएं पहनाईं और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर प्रधान अशोक सूद (हैप्पी) ने कहा कि प्रवीण सैनी लगातार छह बार पार्षद चुनी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रवीण सैनी ने कभी यह नहीं देखा कि कौन व्यक्ति उनके वार्ड से संबंधित है और कौन नहीं, बल्कि उन्होंने हर व्यक्ति के काम को प्राथमिकता दी। यही कारण है कि लोगों ने उन्हें हर बार अपना समर्थन दिया, चाहे सत्ता में किसी भी पार्टी की सरकार रही हो। मेयर प्रवीण सैनी ने भी अशोक सूद का मुंह मीठा करवाया और दुकानदारों को आश्वासन दिया कि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बाजार के दुकानदारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर डा. भारत भूषण सूद, डा. बृजभूषण सूद, मनोहर सिंह, सर्वजीत सेठी, जतनेश मक्कड़, रविंद्र सिंह सेठी, तरूण गोगिया, पं. नरोत्तम शर्मा, मदन गांधी, रमेश जैन, मिक्की वालिया, रजिंद्र कुमार, अंकित कुमरा, वरुण ओहरी, राजकुमार कोहली, शुभम मरवाहा, करण शर्मा, रंजीत सिंह साहरी, मिंटू मोनाकला, अरविंदर शर्मा, सूरज प्रकाश शर्मा, वैभव सोनी, अर्पण सूद, गुलशन बत्रा, धमेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पिंटू भल्ला, अजय ठाकुर, अंश भांवरी, विजय कुमार, पूजा व रिया सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here