Sunday, October 4, 2026
Home International रूस व यूक्रेन में फिर छिड़ा युद्ध, बमबारी में 7 लोगों की...

रूस व यूक्रेन में फिर छिड़ा युद्ध, बमबारी में 7 लोगों की मौ-त

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर युद्ध छिड़ गया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर रातभर बमबारी की। इसमें दोनों देशों के कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के शहरों में रूस रोजाना बड़े हमले कर रहा है। इससे यूक्रेन को भारी नुकसान हो रहा है। यूक्रेन के पास अमेरिका का पैट्रियट सिस्टम एकमात्र एयर डिफेंस है, लेकिन इसके इंटरसेप्टर की भारी कमी होने के कारण यूक्रेन रूसी मिसाइलों को रोक नहीं पा रहा है।

Advertisements

हालांकि, यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई में रूस को नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन ने रूस के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन हमला किया। इससे बेलगोरोड में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें एक 4 साल का लड़का भी शामिल है। वहीं, यूक्रेन के खार्किव में एक ऊंची बिल्डिंग वाले अपार्टमेंट ब्लॉक पर रूसी मिसाइलों से हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। यूक्रेन के ब्लैक सी पोर्ट ओडेसा में दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन के हमले में आठ लोग घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here