Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur रोडवेज रिटायर्ड एसोसिएशन की बैठक, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

रोडवेज रिटायर्ड एसोसिएशन की बैठक, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब रोडवेज रिटायर्ड एम्प्लॉईज़ वेलफेयर एसोसिएशन होशियारपुर की मासिक बैठक अध्यक्ष अनिल कुमार पूर्व जनरल मैनेजर की अध्यक्षता में बस स्टैंड होशियारपुर में हुई। बैठक शुरू होने पर इस संगठन के उप-प्रधान मनमोहन सिंह वालिया के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर बिछड़ी आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisements

इसके बाद बैठक शुरू होने पर इस संगठन के मई महीने में चुने गए पदाधिकारियों को अधिकार दिया गया था कि बाकी पदाधिकारियों का चयन अगली बैठक में किया जाए। कमेटी सदस्यों और जनरल हाउस की सहमति से स. कुलभूषण प्रकाश सिंह सैनी को सीनियर उप-प्रधान, जोध सिंह और प्रेम सिंह डविडा को प्रबंधक सचिव, गुरबख्श सिंह पूर्व सुपरिटेंडेंट को कार्यालय सचिव, हरभजन सिंह दूहड़े एनआरआई और हरभजन सिंह बाड़ियां एनआरआई को उप-प्रधान, मंगल सिंह, प्रगट सिंह एनआरआई और गुरनाम दास को कार्यकारी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।

इसके उपरांत अध्यक्ष अनिल कुमार, सीनियर उप-प्रधान हरजिंदर सिंह गिल, राजिंदर सिंह आजाद संयुक्त सचिव, अवतार सिंह झिंगड़ चेयरमैन, गुरबख्श सिंह मनकोटिया मंच सचिव और ज्ञान सिंह महासचिव ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि दिनांक 7 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ में की गई महा रैली की सफलता का श्रेय सभी संगठनों की एकता को जाता है। महारैली एक ऐतिहासिक जमावड़ा था। इस जमावड़े को और कामयाब करने के लिए बाकी सदस्यों को भी साथ जोड़ने की अपील भी की। वक्ताओं ने कहा कि पंजाब देश का अग्रणी और समृद्ध राज्य है लेकिन मौजूदा सरकार की कर्मचारियों/पेशनरों के वेतनमानों के गलत आंकड़े देकर डीए बंद करने की चाल को हाई कोर्ट के फैसले ने विफल कर दिया है। कर्मचारियों/पेशनरों को छठे वेतन आयोग द्वारा 2.59 के अनुपात से ग्रेड पे, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन बहाल करना और बाकी मांगों को लागू करवाने के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

वक्ताओं ने संयुक्त तालमेल कमेटी द्वारा 27 अगस्त 2026 को जो हड़ताल का फैसला लिया गया है उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का ऐलान किया। इस बैठक में सर्वश्री कश्मीर सिंह हरगढ़ी, कमलजीत मिन्हास, राम प्रकाश, सरवण सिंह बंबेली, अवतार सिंह जटपुरी, हरजिंदर पाल, बलबीर सिंह, हरनाम दास, बलजीत सिंह, हरदीप सिंह वाईएम, जे आर भाटिया, सुरजीत सिंह तंबड़, गुरनाम दास, अविनाश कुमार, गोपाल कृष्ण, अमरीक सिंह, गुरदेव सिंह, पाखर दास, बलविंदर सिंह, रतन सिंह, जगजीत सिंह डीसी, हरमेश कुमार, अवतार सिंह, सरवण सिंह और गुरबख्श सिंह मनकोटिया उपस्थित थे।

अंत में अध्यक्ष अनिल कुमार ने बैठक में उपस्थित साथियों का धन्यवाद किया और साथियों से अधिक से अधिक बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया और बताया कि अगली बैठक 11 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here