Sunday, October 11, 2026
Home Crime जॉर्जिया स्कूल में गोलीबारी, छात्र घायल, नाबालिग संदिग्ध काबू

जॉर्जिया स्कूल में गोलीबारी, छात्र घायल, नाबालिग संदिग्ध काबू

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के जॉर्जिया में एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में एक छात्र घायल हो गया और घटना के बाद फरार हुए एक संदिग्ध किशोर को हिरासत में ले लिया गया। वॉरनर रॉबिन्स हाई स्कूल में नौवीं कक्षा के दो छात्रों के बीच हुई गोलीबारी की यह घटना दोपहर दो बजकर 15 मिनट की है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वॉरनर रॉबिन्स, अटलांटा से लगभग 164 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। शेरिफ मैट मौल्टन ने शाम को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि छात्रों का एक समूह स्कूल के शैचालय के अंदर था, तभी दो छात्रों के बीच बहस हाथापाई में बदल गई तभी एक छात्र ने गोली चला दी।

Advertisements

स्कूल के संसाधन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया। शेरिफ ने बताया कि इसके बाद घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि छात्र को किस तरह की चोटें आई हैं। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि स्कूल में मेटल डिटेक्टर लगे हैं या नहीं। मौल्टन ने कहा कि जांच अभी जारी है और उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया। मौल्टन ने कहा कि एक घंटे बाद, संदिग्ध को स्कूल से लगभग 800 मीटर दूर से पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here