Sunday, November 1, 2026
Home Crime होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर कपड़ा व्यापारी अनिल जैन के कर्मचारी से 1 लाख...

होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर कपड़ा व्यापारी अनिल जैन के कर्मचारी से 1 लाख 8 हजार की लूट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर रियात बाहरा के समीप कपड़ा व्यापारी के कर्मचारी से 1.8 लाख की लूट का समाचार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। जानकारी देते हुए अनिल कुमार जैन ने बताया कि उनकी घंटाघट के समीप शीतल प्रकाश अनिल कुमार जैन नाम से कपड़े की दुकान है और उनका कर्मचारी विक्रम शर्मा विक्की आज गढ़शंकर, सैलाखुर्द, माहिलपुर आदि से गुराही करने गया था। उन्हें शाम को फोन आया कि उसके साथ रियात बाहरा के समीप लूट हो गई है। वह तुरंत यहां पहुंचे तो पता चला कि पांच लोग गाड़ी में आए और लूट करके चले गए। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

Advertisements

कर्मचारी विक्रम शर्मा विक्की ने बताया कि वह गुराही करके वापिस लौट रहा था तो जैसे ही रयात बाहरा के समीप लघुशंका के लिए रुका तो इसी बीच एक गाड़ी उसके समीप आकर रुकी, जिसमें से करीब 5 लोग उतरे और उसके साथ लूट करके चले गए। उसने बताया कि लुटेरे गुराही के 1 लाख 8 हजार रुपये लूट कर ले गए।

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा नेता व जिला महासचिव सुरेश भाटिया बिट्टू ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और सरकार के पास अपराध पर नियंत्रण को लेकर कोई नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रहीं अपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग में डर का माहौल है। उन्होंने उक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भारत सरकार से अपील की कि पंजाब में फैले जंगलराज को रोकने के लिए जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here