Saturday, October 24, 2026
Home National पब्बर नदी में नहाते समय 2 किशोर डूबे, तलाश जारी  

पब्बर नदी में नहाते समय 2 किशोर डूबे, तलाश जारी  

शिमला (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला जिले के रोहड़ू में पब्बर नदी में नहाते समय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बॉयज रोहड़ू में पढ़ने वाले दो 16 वर्षीय किशोर डूब गए। हादसे की सूचना कल रात को मिली। शिवेन रोशन निवासी करासा और सक्षम निवासी बनोटी की तलाश में पुलिस-प्रशासन ने अभियान शुरू किया। नदी में दोनों का पता लगाने के लिए शिमला से एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बॉयज रोहड़ू में पढ़ने वाले दो 16 वर्षीय किशोर मंगलवार को पब्बर नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय शिवेन रोशन पुत्र शिशु पाल निवासी करासा और 16 वर्षीय सक्षम पुत्र राजदेव निवासी बनोटी पब्बर नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

Advertisements

दोनों किशोरों की तलाश के लिए स्थानीय स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया। नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण तलाश अभियान में दिक्कतें भी आ रही हैं। प्रशासन ने अब शिमला से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है। एनडीआरएफ के जवान नदी में दोनों किशोरों की तलाश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here