Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, चंडीगढ़ में लगाया ‘चीनी का...

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, चंडीगढ़ में लगाया ‘चीनी का लंगर’

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ कांग्रेस ने बुधवार को महंगाई के खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे चीनी का लंगर लगाया और लोगों को चीनी बांटकर बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तंज कसा।

Advertisements

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उनका कहना था कि महंगाई के कारण मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के दावे तो करती है, लेकिन आम लोगों को इसका फायदा दिखाई नहीं दे रहा। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान लोगों को चीनी वितरित की। नेताओं ने कहा कि चीनी का लंगर लगाने का उद्देश्य किसी को सिर्फ चीनी बांटना नहीं, बल्कि सरकार और आम जनता का ध्यान बढ़ती महंगाई की ओर आकर्षित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here