Friday, October 23, 2026
Home National पलवल- KMP एक्सप्रेसवे पर पलटा श्रद्धालुओं से भरा वाहन, 6 की मौ-त,...

पलवल- KMP एक्सप्रेसवे पर पलटा श्रद्धालुओं से भरा वाहन, 6 की मौ-त, 16 घायल

गुरुग्राम (द स्टैलर न्यूज़)। कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरा 22 सीटर मैक्स वाहन पलटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। हादसा यदवपुर गांव के पास करीब सुबह 4:30 बजे हुआ। मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। वाहन में सवार सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे। वे राजस्थान के गोगामेड़ी और खाटू श्याम मंदिरों के दर्शन कर लौट रहे थे।

Advertisements

इसके बाद उनका वृंदावन और बरसाना जाने का कार्यक्रम था। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।  पुलिस को आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here