Tuesday, October 20, 2026
Home Crime पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी, 2...

पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी, 2 लोगों पर मामला दर्ज

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरदासपुर के मोहल्ला शिव नगर निवासी के एक व्यक्ति से उसके बेटे को पुलिस विभाग में भर्ती करवाने का झांसा देकर 3 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सिटी गुरदासपुर पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisements

पुलिस जांच अधिकारी हेम राज ने बताया कि शिव नगर निवासी बलविंदर मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे राघव को पुलिस विभाग में भर्ती करवाने का भरोसा देकर करम सिंह निवासी गुरदासपुर और शाम लाल निवासी बहरामपुर रोड ने उससे 3 लाख रुपये लिए थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार, पैसे लेने के बाद दोनों आरोपियों ने उसके बेटे को पुलिस में भर्ती नहीं करवाया। इसके साथ ही पैसे भी वापस नहीं किए गए। इसके बाद उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत की उप कप्तान पुलिस सिटी गुरदासपुर द्वारा जांच की गई। जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here