Thursday, October 29, 2026
Home Crime यमुनानगर में जिम के बाहर फाइनेंसर की ह-त्या, सिर में मारी गोलियां

यमुनानगर में जिम के बाहर फाइनेंसर की ह-त्या, सिर में मारी गोलियां

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के यमुनानगर में जिम के बाहर एक फाइनेंसर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े बदमाशों ने एक फाइनेंसर पर कई राउंड फायर किए। मृतक की पहचान प्रेम नगर निवासी 60 वर्षीय हरभजन सिंह के रूप में हुई है।

Advertisements

वारदात उस समय हुई जब वे सुबह जिम में वर्कआउट करने के बाद बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर करीब आठ राउंड गोलियां बरसाईं और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here