Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur एसएवी स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस

एसएवी स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन के निर्देशानुसार शिक्षक दिवस मनाया गया| प्रिंसिपल मनु वालिया ने आए हुए मैनेजमेंट के सदस्यों का स्वागत किया। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया| बच्चों की प्रस्तुति देख कर सारे शिक्षक और मैनेजमेंट के सदस्य आत्म विभोर हो उठे| इस मौके पर प्रधान जीवन जैन ने कहा कि शिक्षक विद्यालय की रीड की हड्डी होता है| उसी के हाथ में बच्चों के उज्जवल भविष्य की डोर होती है| शिक्षक वह दीपक है को अज्ञानता को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फेलाते हैं। वो हमें न केवल किताबों का ज्ञान देते हैं बल्कि जीवन का मूलभूत सच भी सिखाते हैं और विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर,जिम्मेदार और नैतिक रूप से सशक्त करते हैं।सेक्रेटरी मानिक जैन ने कहा कि माता पिता के बाद शिक्षक ही होते हैं जो हमें सही गलत का फर्क समझाते हैं और समाज में हमें एक बेहतर इंसान बनने की तमाम कोशिश करते हैं।

Advertisements

कैशियर साहिल जैन ने कहा कि हमारे सारे शिक्षक बधाई के पात्र हैं जिनकी बदौलत हमारे स्कूल का नाम राज्य भर में है और मैं आगे भी आशा करता हूं कि हमारे सारे शिक्षक स्कूल को उन्नति की राह पर लेकर जाएंगे। इस अवसर पर शिक्षकों के लिए विभिन्न गेम्स का प्रबंध किया गया ।सभी ने खूब मस्ती से गेम्स खेली और इनाम भी जीते।उन्होंने बहुत सुंदर गीत और चुटकुले सुनाए और बुझारते बूझ कर खूब आनंद उठाया।स्टाफ से केक कट कराया गया और रिफ्रेशमेंट का भी इंतजाम किया गया था।अंत में स्कूल डीन सुनीता दुग्गल जी ने सभी मैनेजमेंट मेंबर्स का धन्यवाद किया और बताया कि स्कूल की मैनेजमेंट हर समय स्कूल की प्रगति के लिए कार्य करने के लिए तत्पर रहती है। इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन सभा के सरपरस्त अजीत जैन जी, प्रधान राकेश जैन बिल्लू, महामंत्री आदित्य जैन, कोषाध्यक्ष अरुण जैन, जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन, सेक्रेटरी मानिक जैन, केशियर साहिल जैन, अशोक जैन, नवनीत जैन भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here