
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- राकेश भार्गव। होशियारपुर के विजय नगर में स्थित सैक्रड टच पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाया। स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता ठाकुर ने बच्चों को बताया कि यह भारत के दूसरे राष्ट्रपति डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश ठाकुर ने इस दिवस संवंधी विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि डा राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था।बर्ष 1962 में जब वो भारत के राष्ट्रपति बने,तव उनके दोस्तों एवं छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की अनुमति मांगी।

तब डा राधाकृष्णन ने कहा था कि यदि इस दिन को देश के सभी शिक्षकों के सम्मान एवं समर्पण के रूप में मनाया जाए तो यह उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात होगी। उनकी इच्छा अनुसार भारत सरकार ने 5 सितंबर 1962 से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की,जो आज तक जारी है।इस मौके बच्चों ने बाल गोपाल रुप में विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कीं।इस मौके अन्य के अलावा नितिश, उपासना, मनजीत,राजवीर, मनमीत , रजनी,सुमन, मोनिका, पूनम, कर्मजीत एवं आरती भी उपस्थित थे।












