Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur 25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय वोटर दिवस: एडीसी

25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय वोटर दिवस: एडीसी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को जिला स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम स्वामी सर्वानंद गिरी रिजनल सैंटर होशियारपुर के आडिटोरियम में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समागम में मुख्या अतिथि के तौर पर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल शिरकत करेंगे। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में वोटर दिवस समागम की तैयारियों संबंधी बैठक को संबोधित कर रहे थे। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में अपना योगदान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और इसे सफल बनाने में मतदाताओं की भूमिका अहम रही है और भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय वोटर दिवस मना कर वोटरों को उनके वोटिंग अधिकार के प्रति जागरुक किया जाता है और युवा वोटरों को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई जाती है।

Advertisements

एस.डी.एम होशियारपुर संजीव शर्मा ने इस दौरान उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों व शैक्षणिक विभागों के प्रमुखों को कार्यक्रम की सफलता संबंधी सौंपी गई जिम्मेदारियों से अवगत करवाया। उन्होंने सभी को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए भी कहा। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी(से) ललिता अरोड़ा, जिला स्वीप नोडल अधिकारी अंकुर शर्मा, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, चुनाव कानूनगो हरप्रीत कौर, लखबीर सिंह सिंह, मेघा मेहता, प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here