Sunday, September 20, 2026
Home Hoshiarpur जनरल कैटेगरीज कमीशन का चेयरमैन नियुक्त करने की मांग, विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों को...

जनरल कैटेगरीज कमीशन का चेयरमैन नियुक्त करने की मांग, विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों को सौंपा मांग-पत्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जनरल कैटेगरीज वैल्फेयर फेडरेशन के प्रदेश वित्त सचिव एवं जिला अध्यक्ष कपिलदेव प्रशर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह सैनी, महासचिव कृष्ण कुमार अरोड़ा और लीगल एडवाइजर प्रिं. दविंदर सिंह ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि प्रदेश महासचिव रणजीत सिंह सिद्धू फरीदपुर के नेतृत्व में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह को मांग-पत्र सौंपे गए। उन्होंने बताया कि साढ़े चार साल का समय बीत जाने के बावजूद जनरल वर्ग के चेयरमैन और कार्यालयी स्टाफ की नियुक्ति नहीं की गई है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रत्येक कैटेगरी के चेयरमैन कार्यरत हैं, लेकिन पंजाब सरकार ने जनरल वर्ग का चेयरमैन नियुक्त नहीं करके उनके साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि जनरल कैटेगरीज सभी धर्मों और सभी जातियों का सम्मान करती है। जनरल कैटेगरीज वेलफेयर फेडरेशन पंजाब का किसी राजनीतिक विंग या राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जनरल वर्ग ने इस सरकार को अधिक से अधिक वोट देकर सत्ता में लाने में योगदान दिया था, लेकिन आज किसी भी मंत्री ने उनकी इस मांग की ओर ध्यान नहीं दिया। फेडरेशन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो 2027 के विधानसभा चुनावों में सरकार का डटकर विरोध किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here