
-कंपनी के कमांडर और कंपनी सुबेदार को ठहराया जिम्मेवार-पंचकुला। जिले में सेना के छावनी क्षेत्र के जंगलों में भारतीय थल सेना के एक जवान ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान सिपाही वी पी पंवार के रूप में हुई। सूचना मिलते ही डीएसपी लॅा एडं आर्डर दलीप कुमार, चंडीमंदिर थाना प्रभारी हरभजन सिंह मौके पर पहुंचे। इस मौके पर सिपाही के युनिट के अधिकारी भी पंहूचे। पुलिस को मौके ए वारदात से मृतक का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज कर जांच शुरू कर दी है।

इसके बारे में चंडीमंदिर थाना के जाँच अधिकारी पवन सिंह ने बताया, कि शाम चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि चंडीमंदिर के सेना छावनी क्षेत्र के जंगलों में सिपाही पेड़ से लटका पड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पंचकुला पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतारा। साथ ही फोरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस को मौके पर सिपाही की जेब से उसका लिखा हुआ सुसाइड नोट बरामद हुआ।
वहीं सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेवार अपनी कंपनी के कमांडर और कंपनी सुबेदार को ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज कर जांच शुरू कर दी है।
courtesy:-EENADU India
http://hindi.eenaduindia.com/State/Haryana/2016/06/15225103/Indian-Army-jawan-commits-suicide-suicide-note-recovered.vpf










