
लुधियाना। लुधियाना के धंधरा रोड निवासी कुलदीप से लोन की रिक्वरी करने आए प्राइवेट फाइनांस कंपनी के करिंदों ने इतनी मारपीट की कि ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार कुलदीप ने एक निजी फाइनांस कंपनी से लोन ले रखा था। 2 किश्तें न दे पाने के चलते फाइनांस कंपनी के करीब 6 करीदों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। घायल कुलदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर घावों की ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। जानकारी अनुसार कुलदीप के परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने फाइनांस कंपनी के खिलाफ पहले भी पुलिस के पास शिकायत की थी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने के रोष स्वरुप आज पीडि़त परिवार ने थाने का घेराव किया और इंसाफ की मांग की।










