
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लिटल फ्लावर स्कूल ऊना रोड में दांतों की डाक्टर डा. चारु गुलाटी की तरफ से दो दिवसीय बच्चों के दांतों का चैकअप कैंप लगाया गया। इस मौके पर उन्होंने करीब 450 बच्चों के दांतों की निरीक्षण किया और बच्चों को दांत स्वस्थ रखने के उपायों संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने तथा दांतों को चिपकने वाले पदार्थ न खाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि दांतों की कोई भी समस्या होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए ताकि मुंह में किसी तरह की इंफैक्शन या कोई और समस्या न पैदा हो।

कैंप दौरान डा. चारु गुलाटी ने अध्यापकों को भी जागरुक करते हुए बच्चों को दांतों की सफाई के प्रति समय-समय पर प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दांतों संबंधी किसी भी तरह की समस्या होने पर बच्चे, अभिभावक व अध्यापक गुलाटी अस्पताल हीरा कालोनी में पहुंचकर उनसे संपर्क कर सकते हैं।











