Monday, October 19, 2026
Home Crime सावधान: संत भाग सिंह नगर में चोरों ने दिन दिहाड़े संजीव राये...

सावधान: संत भाग सिंह नगर में चोरों ने दिन दिहाड़े संजीव राये के घर को बनाया निशाना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना माडल टाउन के अधीन पड़ते मोहल्ला संत भाग सिंह नगर में चोरों ने दिन-दिहाड़े एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी देते हुए संजीव राये पुत्र दिलबाग राये ने बताया कि वह सुबह 9 बजे चौहाल एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गए हुए थे तथा जब वे दोपहर बाद करीब 4 बजे घर में आए तो देखा कि घर का मेन दरबाजा लगा हुआ था और अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर का पूरा समान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से करीब 20-25 हजार रुपए की नकदी तथा एक सोने के आभूषण चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंधी पुलिस को सूचित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here