सायं 6 बजे हरियाना रोड स्थित शिवपुरी में किया जाएगा गौरव जैन का अंतिम संस्कार

न्यूज़ अपडेट:-

Advertisements

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर शहर के दानवीर प्रमुख समाज सेवी रोहताश जैन के पुत्र गौरव जैन का लुधियाना से आगे दोराहा के समीप सडक़ हादसे में निधन हो गया था का अंतिम संस्कार आज 22 मई को सायं 6 बजे हरियाना रोड स्थित शिवपुरी में किया जाएगा।

गौरतलब है कि गौरव जैन अपनी गाड़ी (पी.बी.-07, ए.ई.-3330) में दिल्ली के लिए निकले थे। अभी तक प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढे 6 बजे दोराहा के नजदीक ड्राइवर को नींद का झोंका लगने के कारण उनकी गाड़ी आगे जा रहे ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में गौरव जैन और उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई थी।

ड्राइवर की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी अबूवाल, थाना हरियाना के तौर पर हुई है तथा उसके शव को पोस्टमार्टम उपरांत उसके परिजन उसे लुधियाना से लेकर गांव की तरफ रवाना हो गए थे।

सायं 6 बजे गौरव जैन का हरियाना रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया। गौरव को हजारों नम आंखों से अंतिम विदाई दी और रोहताश जैन व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ संवेदना प्रकट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here