Wednesday, October 21, 2026
Home Latest शहीद औरंगजेब के परिवार से मिली रक्षामंत्री सीतारमन: कहा, यह परिवार देश...

शहीद औरंगजेब के परिवार से मिली रक्षामंत्री सीतारमन: कहा, यह परिवार देश के लिए प्रेरणास्रोत है

पुंछ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर में सियासी उठापटक के बीच रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार 20 जून को शहीद औरंगजेब के परिजनों से मुलाकात की। वह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित औरंगजेब के घर गईं। बीते दिनों सेना के जवान शहीद औरंगजेब की आतंकियों ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। निर्मला ने काफी देर तक औरंगजेब के पिता से बात की। शहीद औरंगजेब के परिवार से मिलने के बाद निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज मैंने औरंगजेब के परिवार के साथ समय बिताया, ये परिवार पूरे देश के लिए प्रेरणा है।

Advertisements

इससे पहले सेना प्रमुख बिपिन रावत ने भी औरंगजेब के परिवार से मुलाकात की थी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सीजफायर खत्म होने से एक दिन पहले ही आतंकियों ने सेना के जवान औरंगजेब की हत्या कर दी गई थी।

14 जून की सुबह औरंगजेब ईद मनाने के लिए राजौरी में स्थित अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान पुलवामा के कालम्पोरा से आतंकियों ने उनका अपहरण कर लिया था। 14 जून की शाम पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने औरंगजेब का शव कालंपोरा से करीब 10 किलोमीटर दूर गुस्सु नाम के एक गांव में बरामद किया था। उनके सिर और गर्दन पर गोलियां मारी गई थीं। तेज तर्रार शहीद जवान की हत्या से पहले उन्हें आतंकियों द्वारा टॉर्चर भी किया गया था।

ट्विटर पर रक्षामंत्री ने लिखा… मैं यहां शहीद के परिवार से मिलने आई हूं, मैंने शहीद औरंगजेब के परिवार के साथ समय बिताया और मैं यहां से एक संदेश लेकर जा रही हूं। यहां एक परिवार है, एक शहीद है जो पूरे देश के एक मिसाल के रूप में खड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here