भाजपा सरकार की उपलब्धियों से बौखलाए कांग्रेसी नेता : विजय पाल

हमीरपुर,(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। भाजपा के प्रदेश सचिव विजय पाल सोहारू ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की जन उपलब्धियों को देखकर कांग्रेस पार्टी के नेता बौखला गए हैं और जनता का ध्यान उपलब्धियों से हटाने के लिए तथ्यहीन व घटिया बयानबाजी कर रहे हैं।

Advertisements

यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में विजय पाल सोहारू ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की इस तरह की बयानबाजी से जनता का ध्यान थोड़े समय के लिए हट सकता है परन्तु जब 5321 करोड़ खर्च कर प्रदेश का विकास आगे बढ़ेगा और जन समस्याओं का समाधान होगा तब अवश्य जनता को याद आएगा कि जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के विकास के लिए केन्द्र से अधिक से अधिक धनराशि लाने के लिए मेहनत कर रहे थे तो कांग्रेस नेता घटिया स्तर की बयानबाजी कर रहे थे।

कहा कि कांगे्रस नेताओं के इन हथकंडों का कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश की जनसमस्याओं का समाधान करते हुए और विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए वचनवद्ध है और उस दृष्टि से लगातार काम करती रहेगी और हिमाचल प्रदेश को शिखर पर पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व वीरभद्र सरकार के समय विकास की जो गति रूक गई थी उसे वर्तमान भाजपा सरकार ने फिर से गति देना शुरू कर दिया है।

वर्ष 2018-19 के बजट योजना आकार में बढ़ोत्तरी कर, विकास कार्यों के लिए 4 प्रतिशत बजट में बढ़ोत्तरी व 30 नई योजनाएं शरू कर प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने व समस्याओं के समाधान हेतू ठोस शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से केन्द्र सरकार ने 4378 करोड़ की 3 महत्वकाक्षीं योजनाओं के लिए स्वीकृत किए हैं जिसमें बागवानों के लिए 1688 करोड़ का प्रोजेक्ट , ग्रामीण क्षेत्रों के पेयजल योजनाओं हेतू 798 करोड़ और पर्यटन विकास के लिए 1892 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने इसे सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया।

उन्होंने कहा कि बीते 26 मई को मोदी सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर तीन महत्वकांक्षी योजनांए शुरू कर प्रदेश सरकार ने इतिहास रचा। इसमें मुख्यमंत्री स्वाबल बी योजना से जहां युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे वहीं जनमंच कार्यक्रम से जनससमयाओं का मौके पर ही समाधान होगा। मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना से हर घर को गैस कनेक्शन मिलेगा जिससे जहां पर्यावरण की रक्षा होगी वहीं महिलाएं बीमारियों से भी बचेगी। वर्तमान सरकार द्वारा शुरू की गई हैली टैक्सी सेवा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here