संताप प्राप्ति का आशीर्वाद देने के बहाने की अश्लील हरकतें, ढोंगी बाबा गिरफ्तार

bangali-baba-cheating-women_201518_102418_07_01_2015मुंबई। महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को विवाहित महिला के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ढोंगी बाबा जोकि खुद को भगवान का रुप बताता है ने संताप प्राप्ति का आशीर्वाद देने के बहाने महिला के साथ छेड़छाड़ की। उसने विवाहित जोड़े से कहा कि उन्हें तभी संताप प्राप्ति होगी अगर महिला जैसा वो कहे वैसा करे। आरोप है कि आरोपी तांत्रिक ने जादू टोना करने के बहाने महिला से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उसने मांग रखी कि दम्पत्ति को अगर संतान चाहिए तो उसकी आंखों के सामने शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने महिला से छेड़छाड़ की। मिड-डे के अनुसार, पुलिस ने आरोपी की पहचान 43 वर्षीय योगेश कुमार के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार 28 जुलाई को गिरफ्तार करके शुक्रवार 29 जुलाई को को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। पुलिस को दी शिकायत में 29 वर्षीय पीडि़ता ने बताया है कि वह शादीशुदा है और कुछ साल से बच्चा न होने से परेशान थी। तभी आरोपी तांत्रिक के बारे में पता चला। महिला अपने पति के साब जब तांत्रिक के पास पहुंची तो उसने दोनों को अपने सामने शारीरिक संबंध बनाने क लिए कहा। इसके कुछ देर बाद उसने महिला के पति को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद उसने महिला से कहा कि वह अकेल में कुछ पूजा करेगा, लेकिन वह पूजा के बहाने महिला के शरीर को गलत तरीके से छूने लगा। महिला को कुछ गलत होने की आशंका हुई तो वह तुरंत कमरे से बाहर निकली और अपने पति को घटना के बारे में बताया। इसके बाद दोनों ने वर्तक नगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और बलात्कार करने की धाराओं मं मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here