
हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिले के सुजानपुर विस क्षेत्र के बारीं मंदिर गाँव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया। सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से शुरू हुई सुविधा के तहत बड़े अस्पतालों में होने वाले 40 तरह के टैस्ट गांव में लग रहे मैडिकल कैंप निशुल्क कराए जा रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में लगाए गए अब तक विभिन्न मेडिकल कैम्पों में अब तक कऱीब 11 हज़ार से अधिक मरीज़ों का निशुल्क इलाज किया जा चुका है । इस मौके पर सैनिक निगम के पूर्व अध्यक्ष कर्नल चेत राम ने बताया कि सांसद मोबाइल सेवा से लोगों को घर के पास ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल रही है ।


उन्होंने कहा कि ख़ासकर महिलाओं व बुज़ुर्गों को इस सेवा का ख़ास लाभ मिला है । कर्नल चेत राम ने सांसद अनुराग ठाकुर का बारीं मंदिर में मेडिकल कैम्प लगवाने के लिए आभार जताया । वहीं, सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री अर्चना चौहान ने बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर ने देश में पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में यह अनूठी योजना शुरू की है । इन कैम्पों में विशेषज्ञय डॉक्टर निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं।
शिव मंदिर कमेटी बारीं के प्रधान सुनील चौहान के अनुसार मैडिकल कैंप में कऱीब 120 मरीज़ों ने स्वास्थ्य जांच करवाई । जांच के बाद मरीज़ों को निशुल्क दवाईयां दी गई।












