कांग्रेस को झटका, सैंकड़ों कांग्रेसी भाजपा में शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब के हालात आज प्रदेश सरकार में इतनी विस्फोटक कर दिया है कि प्रदेश में आम नागिरक को क्या कांग्रेस के कार्यकर्ता भी घुटन महसूस करने लगें है। आज पंजाब में आगोषित इमरजैंसी के कारण लोग नर्कीय जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। उपरोक्त शब्द केन्द्रीय रा’य मंत्री विजय सांपला गांव पंडोरी कद में पंजाब यूथ डिवेलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड की अध्यक्षता में करवाए गए प्रभावशाली समारोह को संबोधित करते हुए कहे। सांपला ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री भी आपस में एक दूसरे पर प्रहार कर रहे है। उन्होने कहा कि जनता की मुश्किलों को दरकिनार कर सभी कांग्रेसी मंत्री सत्ता सुख भोगने में व्यस्त है। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष तजिन्द्र कौर ने अपने सैंकड़ो साथियों समेत भाजपा में शामिल होते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में अपने विरोधियों पर पुलिस की मदद से करवाए जा रहे झूठे पर्चो से दुखी होकर उन्होने कांग्रेस को अलविदा कहा है। उन्होने कहा कि राजनीति को सेवा समझ कर करने वाले लोग कांगे्रस कल्चर में व्यापारी बन बैठे है।

Advertisements

-पंजाब में लगी है आगोषित इमरजैंसी- सांपला

ऐसे में देश को केवल नरेन्द्र मोदी ही है जो बचा सकते है। समारोह को संबोधित करते हुए पंजाब यूथ डिवेलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड ने कहा कि श्री विजय सांपला ने विधानसभा हल्का चब्बेवाल में विकास के लिए स. सोहन सिंह ठंठल के साथ मिलकर लाखों रुपये दिए है। उन्होने कहा कि कुछ कांग्रेसी नुमाईदों को यह विकास पसन्द नही आ रहा, इसलिए वो प्रशासन की मदद से चलते विकास कार्यो में रुकावट डालने की कोशिश कर रहे है। तलवाड ने कहा कि उन अधिकारियों को भी चेतावनी दी है जो कांग्रेस के नुमाईदें बन कर काम कर रहे है कि वो जनता की सेवा करे अन्यथा उनके खिलाफ जोरदार आवाज बुलन्द की जाएगी। इस मौके पर यूथ अकाली नेता रविन्द्र ठंठल ने कहा कि हल्का चब्बेवाल के लोगों में दैहश्त उत्पन्न करने का काम कर रहा है।

उन्होने कहा कि जनता भयभीत न हो हर जुल्म के खिलाफ हम सब मिलकर डट कर लड़ेगें। इस मौके पर संजीव पंच नंगला, रोहित सूद हनी, तरुण आरोडा, हरदीप सिंह लोंगिया, हरजिन्द्र सिंह डांडिया, चंचल वर्मा, रवी कुमार, आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here