थाना हरियाना: बलात्कार के आरोप में जर्मन तक्खनी, अज्जू मैहंग्रोवाल और बलजिंदर ढक्की नामजद

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। थाना हरियाना पुलिस ने एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में तील लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि उसे 7 अगस्त को किसी का फोन आया कि किसी के घर विवाह का काम करवाना है, इसलिए वे हरियाना के ढक्की मार्ग पर आ जाए।

Advertisements

महिला ने बताया कि जब वह वहां पहुंची तो जर्मन सिंह अपने स्कूटर पर बैठाकर उसे एक फार्म हाउस में ले गया। फार्म हाउस में जर्मन सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी तक्खनी, अज्जू कुमार पुत्र रवि कुमार निवासी मान फार्म मैहंग्रोवाल एवं बलजिंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव ढक्की मौजूद थे। पीडि़ता के अनुसार तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ जबरन बलात्कार किया। उसने बताया कि इसके बाद जर्मन ने अपने साथी को उसे हरियाना छोडऩे की बात कही और वे उसे हरियाना छोड़ गया।

पीडि़ता के अनुसार उसने इस संबंधी सारी घटना अपने पति को बताई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here