मैडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू, कांग्रेसियों ने थपथपाई सुक्खू की पीठ

logo latest

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ड्रीम प्रोजेक्ट मैडिकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. की कक्षाएं शुरू होने का जिले के कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया है। साथ ही सुक्खू की पीठ भी थपथपाई है। पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कुलदीप पठानिया, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा, जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर, एससी प्रकोष्ठ के चेयरमैन सुरेश कुमार, कांग्रेस नेता प्रेम कौशल व नादौन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने कहा कि अनेकों अड़चनों के बाद आखिरकार सुखविंद्र सुक्खू का ड्रीम प्रोजेक्ट सिरे चढऩे लगा है। भाजपा ने मैडिकल कॉलेज की राह में खूब रोड़े अटकाए, मगर पूर्व यूपीए सरकार के समय स्वीकृत इस सौगात को खुलने से नहीं रोक पाए। केंद्र की भाजपा सरकार ने पर्यावरण के नाम पर बेवजह फारेस्ट की एन.ओ.सी. लटकाए रखी।

Advertisements

-कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का ड्रीम प्रोजेक्ट अनेकों अड़चनों के बाद चढऩे लगा सिरे

जिसे भी सुक्खू ने अथक प्रयासों से देहरादून से अपने संबंधों का सदुपयोग कर क्लीयरेंस दिलाई। भाजपा ने मैडिकल कॉलेज के नाम पर राजनीति से ज्यादा कुछ नहीं किया। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय इसका शिलान्यास तक होने नहीं दिया। 216 करोड़ रुपए का बजट मंजूर होने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। उन्होंने कहा, सरकार के ढुलमुल रवैये को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जोलसप्पड़ में निर्माण कार्य शुरू करने में उसकी रुचि ही नहीं है। सरकार इसी कोशिश में जुटी है कि कैसे कॉलेज का निर्माण लटकाया जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेताया कि अगर जल्दी जोलसप्पड़ में कॉलेज का काम शुरू नहीं हुआ तो जिला कांग्रेस इसके लिए हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here