जिला भाजपा अध्यक्ष पठानिया ने की पदधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला प्रधान विजय पठानिया द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के निर्देशानुसार जिला टीम की घोषणा की है। इस संबंधी जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में श्री पठानिया ने बताया कि नई टीम में विनोद परमार एवं निपुण शर्मा को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 6 नए मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।

Advertisements

विनोद परमार व निपुण शर्मा जिला महामंत्री नियुक्त, 6 नए मण्डल अध्यक्ष भी नियुक्त, अश्विनी गैंद को सौंपी हरदोखानपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नई टीम में विजय सूद, अविनाश शर्मा, मैडम हरभजन कौर बोदल, कृष्ण अरोड़ा, सुरेश भाटिया व संजीव दुआ को जिला उपाध्यक्ष, मैडम कुलवंत कौर, बलविंदर कुमार बिंदी, श्रीमती यशपाल कौर, सुधीर शर्मा, सतबीर सिंह सत्ती व मिसिज़ गुरप्रीत कौर जिला सचिव, राकेश सूरी को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्यों में शाम सुंदर दत्ता, मिसिज़ राकेश सूद, राज कुमार, संजीव जैन, विनोद हंस, जसवंत चौधरी, ज्ञान बांसल, सुधीर सूद, महिंदर पाल मान, बाबा राम मूर्ति, तिलक राज शर्मा, डॉ इंद्रजीत शर्मा, राम प्रकाश ऐरी, चिरन्जी लाल भल्ला, मास्टर केसर सिंह, जीवन ज्योति कालिया, चतभूषण जोशी, डॉ राम इकबाल, पं. कमलेश शर्मा, सन्दीप नागौरी, उमेश जैन, गोपी चंद कपूर, एडवोकेट डी. एस. बागी, हज़ारा सिंह आज़ाद, मिसिज़ मीना मखीजा, अंकुश वालिया, विपिन वालिया, गगन बतरा, मिसिज़ वीना ग्रोवर, मनप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह अटलगढ़, मिसिज़ नीतू कुमारी, अजय जैन, सरबजीत कौर, गुरजीत सिंह वधावन, श्रीमति शामा रानी, श्रीमति सीमा देवी गढ़शंकर, एडवोकेट रामनाथ गढ़शंकर, एडवोकेट गौरव गर्ग, ठाकुर कुशल सिंह, अश्विनी ओहरी, शाम नागपाल, नवजिन्दर सिंह बेदी, सुरजीत कौर बजरावर, मनोज शर्मा, अमरजीत रमन, राजन बंसल, तेज कौर को शामिल किया गया है।

जिला अध्यक्ष पठानिया ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के साथ 14 मण्डलों में से 6 पर नए मण्डल अध्य्क्ष भी नियुक्त किए गए हैं, जोकि इस प्रकार हैं। ठाकुर रमेश कुमार मेशी को पूर्वी मण्डल अध्य्क्ष, अशोक कुमार शोकी को पश्चिमी मंडल अध्यक्ष, अमरजीत लाडी को दक्षिणी मंडल का अध्यक्ष, संतोख सिंह को देहाती मंडल अध्यक्ष, अश्विनी गैंद को हरदोखानपुर मंडल का अध्यक्ष व चब्बेवाल मंडल से राजेश ललवान को अध्यक्ष लगाया गया है।

श्री पठानिया ने बताया कि पार्टी में रहते कुछ खाली पदों व अन्य वह पद जिनमें बदलाव किया जाना है के संबंध में प्रदेश अध्य्क्ष मलिक जी से विचार विमर्श करने उपरांत घोषणा की जाएगी। श्री पठानिया ने नए बनाए गए मण्डल प्रधानों को 15 दिन के भीतर अपनी टीमें घोषित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सारी टीम प्रदेश में चल रही पंचायती राज चुनावों व 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए तन-मन व पूरी निष्ठा के साथ जुट जाएं और पार्टी द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के एकजुट होकर कार्य करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here