कांग्रेस भवन: सप्ताह के 6 दिन सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं

logo latest

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल महासचिव अब सप्ताह में 6 दिन कांग्रेस भवन सेक्टर 15 चंडीगढ़ में लोगों की मुश्किलें सुनेंगे। इस काम के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ की तरफ से कर्मचारियों की डयूटियां लगाई गई है।

Advertisements

जिसके तहत सोमवार को स.भाग सिंह, मंगलवार को स.मलकीत सिंह बराड़, बुधवार को स.राजपाल सिंह (पूर्व महासचिव), वीरवार को रमेश जोशी, शुक्रवार को रूप कौर तथा शनिवार को रविंद्र पाल सिंह पाली कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में आम लोगों की मुश्किलें सुनने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि जायज मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here