Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur दुखद: वरिष्ठ पत्रकार प्रो. महिंदर चौधरी का अमेरिका में निधन

दुखद: वरिष्ठ पत्रकार प्रो. महिंदर चौधरी का अमेरिका में निधन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मोहल्ला टैगौर नगर निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रो. महिंदर सिंह चौधरी का अमेरिका में गत रात्रि 21 सितंबर को निधन हो गया। प्रो. महिंदर सिंह चौधरी खालसा कालेज माहिलपुर से राजनीतिक शास्त्र के प्रोफेसर रिटायर्ड हुए थे तथा इंडियन एक्सप्रैस के पत्रकार थे।

Advertisements

वे लंबे समय से पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए थे तथा होशियारपुर के कई पत्रकार उनके मार्गदर्शन में आज भी सत्य की आवाज़ बुलंद करते हुए जनजागरण का कार्य कर रहे हैं। अभी तक प्राप्त जानकारी अनुसार प्रो. महिंदर सिंह चौधरी का अमेरिका में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। द स्टैलर न्यूज़ परिवार की पूरी टीम स्व. महिंदर चौधरी के निधन पर उनके परिवार के साथ संवेदना प्रकट करती है और भगवान से प्रार्थना करती है कि वे उन्हें अपने चरणों में निवास दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here