कैबिनेट मंत्री अरोड़ा के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूत हुई: विनोद राय

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला कांग्रेस पब्लिक कोआर्डिनैशन सैल की तरफ से रिजवान अनसारी को महासचिव सिटी अर्बन की जिम्मेदारी सौंपे जाने के उपलक्ष्य में एक समारोह करवाया गया। इस मौके पर जिला चेयरमैन विनोद राय विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस दौरान विनोद राय ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में होशियारपुर एक बार पुन: खुशहाली के राह पर अग्रसर हो रहा है तथा उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस और भी मजबूत स्थिति में आई है।

Advertisements

कोआर्डिनैशन सैल के प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य को पार्टी के लिए कार्य करते हुए पार्टी नीतियों को घर-घर पहुंचाने और जनता को पार्टी से जोडऩे का कार्य करना चाहिए। इस दौरान सैल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की तरफ से चेयरमैन विनोद राय को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस पाब्लिक कोआर्डिनैशन सैल के वाइस चेयरमैन विजय अरोड़ा एवं महासचिव शरीफ मोहम्मद, रिजवान अनसारी चीफ सेक्रेटरी, डा. जमील बाली, अकरम सलमानी, रियाज़ अनसारी, खलील अहमद, रियाज सलमानी, नसीर सलमानी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here