पं. उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलना ही उनके लिए सच्चा उपहार है: शिव सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जिला भाजपा होशियारपुर द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में पंडि़त दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा की अध्क्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मेयर शिव सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल अपनी निष्ठा और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे।

Advertisements

उनका मानना था कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि भारत की सांस्कृति है। वे अखंड भारत के समर्थक रहे तथा उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को परिभाषित किया।उन्होंने कहा कि पं. उपाध्याय जी ने समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए भी अनेक कार्य किए। सूद ने कहा कि प.उपाध्याय जी का जीवन हम सब कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने भारतीय राजनीति में नए आयाम स्थापित किए थे। सभी राजनीतिक दल उनके कुशल नेतृत्व की प्रशंसा करते थे। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन के शुभअवसर पर कार्यकर्ताओं की ओर से उनके लिए सच्चा उपहार यही है कि उनके बताए हुए मार्ग पर चल कर देशहित के लिए कार्य करें। जिसमें सभी धर्मों, वर्गों और जातियों के सर्वागीण विकास की कल्पना साकार हो सके।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा, विनोद परमार, और बिन्दु सूद ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर जिला महामंत्री निपुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया, जिला सचिव कुलवंत कौर, सुधीर शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंदवीर सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यालय सचिव गौरव शर्मा, जिला युवा मोर्चा प्रधान रणजीत सिंह राणा, महिला मोर्चा प्रधान मीनू सेठी, सोशल मीडिया इंचार्ज अखिल सूद, शिव कुमार काकू, अंशुल जैन, विपुल वालिया, मण्डल प्रधान अश्विनि गैंद, अमरजीत सिंह लाडी, बलजिंदर काला, चिंटू हंस, रविन्द्र चड्डा, डा. इंद्रजीत शर्मा, पार्षद मलकीत सिंह, कविता परमार, चंचला देवी, श्याम सुंदर दत्ता, राकेश मिंटा, राजकुमारी रजनी, पारस, डा. प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here