Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur 13 अक्तूबर को आयोजित होगा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह

13 अक्तूबर को आयोजित होगा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 13 अक्तूबर 2018 दिन शनिवार रात्रि 8 बजे महासचिव जगदीश अग्रवाल की अध्यक्षता में मनाया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए जगदीश अग्रवाल व मीडिया सलाहकार उमेश गुप्ता ने बताया कि 13 अक्तूबर 2018 दिन शनिवार को रात्रि 8 बजे अग्रवाल भवन में महाराजा अग्रसेन जी का जयंती समारोह मनाया जाएगा।

Advertisements

इस मौके पर विशेष तौर पर श्री वृदांवन धाम से पधारे श्री नीतिन भारती जी अपने मुखारविंद से प्रभु का गुणगान करेंगे। इस कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण की रासलीला का विशेष आर्कषण रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here