सेंट सोल्जर: स्पैशल लोगों के साथ मनाया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा पिंगलाघर के स्पैशल लोगों के साथ प्यार और सदभावना से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्रुप के वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुई ओर छात्रों के साथ पिंगला घर में रह रहे स्पैशल लोगों से मिले। उन्होंने पिंगलाघर के बच्चों को गुलाब भेंट करउनके प्रति सम्मान का प्रगटावा करते हुए उनकी समस्याओं को जाना।

Advertisements

संगीता चोपड़ा द्वारा पिंगलाघर के बच्चों और बुजुर्गों को कपड़े तथा रिफ्रेशमैंट आदि वितरित करते हुए स्पैशल लोगों की सेवा करने और उनका ध्यान रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम इनकी अच्छे स्वास्थ्य तथा अन्य सुविधाओं को लेकर हमेशा इनके साथ खड़े हैं। इस मौके पर संगीता चोपड़ा ने छात्रों और अन्य सभी को स्पैशल लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here