Friday, November 6, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कैटल पाउंड फलाही, गौवंश की सेवा कर मनाए अपने यादगार दिन:जिलाधीश

सरकारी कैटल पाउंड फलाही, गौवंश की सेवा कर मनाए अपने यादगार दिन:जिलाधीश

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सरकारी कैटल पाउंड फलाही में लोग गौवंश की सेवा कर अपने जन्म दिन, शादी की वर्षगांठ जैसे यादगार दिन आकर मनाएं और यहां सहयोग करें। इसी तरह अडाप्ट ए काओ अभियान के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति वार्षिक 11 हजार रु पए देकर जिला एनिमल वैल्फेयर सोसायटी का लाइफ मैंबर भी बन सकता है।

Advertisements

यह विचारजिलाधीश ईशा कालिया ने सरकारी कैटल पाउंड फलाही का दौरा करने के बाद वहां अधिकारियों व कैटल पाउंड के सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए रखे। उन्होंने कहा कि कैटल पाउंड का विकास जन सहयोग से ही संभव हो सकता है, इस लिए ज्यादा से ज्यादा लोग यहां आएं और गौवंश की सेवा कर यथासंभव योगदान दें। उन्होंने निर्देश दिए कि यहां जन्माष्टमी व गोपाष्टमी के अलावा अन्य धार्मिक समागमों का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए।
जिलाधीश ईशा कालिया ने पशु पालन विभाग व जिला एनिमल वैल्फेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि कैटल पाउंड में पशुओं के चारे के व्यवस्था के लिए यहां खाली पड़ी जमीन में ही चारा लगाया जाए। इसके अलावा यहां मौजूद गौवंश की टैगिंग की जाए ताकि उनकी पहचान में आसानी हो सके। उन्होंने कहा कि इस कैटल पाउंड से ज्यादा से ज्यादा दानी सज्जनों को जोड़ा जाए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आस-पास के गांव से पराली एकत्र कर पशुओं के चारे के लिए उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने जिला विकास व पंचायत विभाग को पशुओं के बाड़े की पाइप लगा पार्टिशन करने व मेन गेट और बाड़े में सी.सी.टी.वी लगाने के भी निर्देश दिए।
डिप्टी कमिश्रर ने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पशुओं के लिए जरु री दवाईयां उपलब्ध करवाएं ताकि किसी तरह की कोई दिक्क त का सामना न करना पड़े। उन्होंने एनिमल वैलफेयर सोसायटी को निर्देश दिए कि कैटल पौंड में अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए और यहां से प्राप्त गोबर का उपयोग करने के लिए विशेष योजना तैयार की जाए। उन्होंने पशु पालकों को अपील करते हुए कहा कि वे अपने पशुओं को सडक़ों पर लावारिस न छोड़ें, क्योंकि यह अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। उन्होंने शहर के अन्य गौ सेवकों को भी कैटल पाउंड के विकास के लिए यथा संभव योगदान का आह्वान किया।
इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग डा. परमात्मा स्वरु प, जिला विकास व पंचायत अधिकारी सर्वजीत सिंह, नोडल अधिकारी सरकारी कैटल पाउंड फलाही डा. मनमोहन सिंह दर्दी, कार्यकारी इंजीनियर पंचायत विभाग आर.सी. अलूणा, आनरेरी जिला एनिमल वैलफेयर आफिसर राजेश जैन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here