होशियारपुर में आर.एस.एस. ने आयोजित किया शस्त्र पूजन एवं पथसंचलन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होशियारपुर नगर की तरफ से विजय दशमी के उपलक्ष्य में अशोका पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले शस्त्र पूजन किया गया तथा तदोपरांत पथसंचलन किया गया। पॉलीटेक्निकल कालेज के पूर्व प्रिंसिपल स. बलजिंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्र में होशियारपुर नगर के समस्त स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Advertisements

इस मौके पर विभाग प्रचारक विशाल ने सभी स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाते हुए बताया कि देश के किसी भी हिस्से में कोई भी समस्या आने पर खासकर कुदरती आपदा के समय स्वयंसेवकों का समर्पण एवं सेवाभाव देश वासियों को एक डोर में बांधकर रखे हुए हैं, जोकि संघ को और मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन हमारा हौंसला बढ़ाता है और बुराई से लडऩे की प्रेरणा देता है।

शस्त्र पूजन के बाद पथसंचलन शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए पुन: अशोका पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला संघचालक अशोक चोपड़ा ने राजीव महाजन को होशियारपुर नगर कार्यवाह की नई जिम्मेदारी की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here