
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बागपुर में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमेरिका से विशेष तौर पर आई मैडम तरनजीत सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सरबत दा भला सोसाइटी के अध्यक्ष आज्ञा पाल सिंह साहनी ने की। मैडम तरनजीत सिंह ने स्कूल को वाटर कूलर के लिए 40,000 रुपए की राशि भेंट की। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की तरक्की इस बात पर निर्भर करती है कि वहां के बच्चे कितने शिक्षित है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई से संबंधित हर संभव सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। वातावरण ऐसा होना चाहिए कि वह स्कूल के साथ पूरी तरह से जुड़े रहे तथा उनको स्कूल में किसी चीज की कमी महसूस न हो।

उन्होंने स्कूल के मिड डे वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, स्वीपर तथा चौकीदार को सूट भी भेंट किए। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को खेलों का सामान तथा शिक्षा से संबंधित बहुत से खिलौने कैरम बोर्ड तथा अन्य सामान दिया। इस मौके पर आज्ञा पाल सिंह साहनी ने पांचवी कक्षा में 500 में से 499 अंक हासिल करने वाले नीतीश कुमार को 5100 रुपए की राशि भेंट की। इतना ही नहीं अमेरिका निवासी अजय गोगिया ने स्कूल के सभी बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किए तथा सेठ रोहताश जैन ने सभी बच्चों को नई यूनिफॉर्म भेंट की। स्कूल के अध्यापक चंद्रप्रकाश सैनी ने बताया कि स्कूल का यह सोभाग्य रहा है कि दानी सज्जन स्कूल के साथ पूरी तरह से जुड़े हुए हैं तथा बच्चों की छोटी से छोटी जरूर को पूरा करने के लिए भी हर समय तैयार रहते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार भी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है लेकिन इसके अतिरिक्त समाज के लोग भी पढ़ाई की महत्वता को समझते हुए स्कूलों में बच्चों से संबंधित बहुत सी चीज प्रदान करने के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। उन्होंने दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया तथा आशा की कि जब भविष्य में भी स्कूल के साथ इसी तरह जुड़े रहेंगे। फोटो कैप्शन मैडम तरनजीत सिंह को सम्मानित करते पंचायत सदस्य तथा चंद्र प्रकाश सिंह सैनी।












