भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में किया भव्य शोभायात्रा का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस के प्रांतीय सचिव अनिल हंस व जिला प्रधान चिन्टू हंस की अध्यक्षता में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा ऊधम सिंह पार्क से प्रारंभ हुई, जोकि शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लेकर प्रभु की महिमा का गुणगान किया।

Advertisements

इस दौरान यात्रा मार्ग को बहुत ही सुन्दर ढंग से सजाया गया था तथा जगह-जगह पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाए गए थे। सुंदर फूलों से सजी पालकी में विराजमान भगवान वाल्मीकि का पावन स्वरूप दर्शनीय था। सुंदर झांकियां व बैंड बाजों के साथ-साथ भजन मंडलियों, भजन संकीर्तन का सुंदर दृश्य देखते ही बन रहा था। इस दौरैान लव-कुश की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। लोगों ने पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया।

इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद, विधायक पवन आदिया, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी, भाजपा जिला प्रधान विजय पठानिया, महामंत्री विनोद परमार व निपुण शर्मा, पार्षद बिट्टू भाटिया, आनंदवीर सिंह, दिलबाग बागी, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव, लक्की ठाकुर, संजू अरोड़ा, नितिन गुप्ता नन्नू, सतीश बावा, शाखा बग्गा, मनोज कैनेडी, शिव कुमार काकू, राकेश सूरी, कृष्ण अरोड़ा, तरसेम मोदगिल, जिंदू सैनी, पार्षद रमेश मेछी, हरिकिशन धामी, एस.एम. सिद्धू के अलावा राकेश सिद्धू, कपिल आदिया, विक्की भट्टी, तरसेम रहेला, सन्नी आदिया, नरेश गिल, रमन कुमार, मिक्की, खोसला, रिक्की, उमेश, दमन आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया और सभी को भगवान के प्रकट उत्सव की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here