Saturday, October 10, 2026
Home Himachal बंद कमरों तक सिमट कर रह गए कांग्रेस के सम्मेलन: दीपक

बंद कमरों तक सिमट कर रह गए कांग्रेस के सम्मेलन: दीपक

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस सांसद अनुराग ठाकुर के मुक़ाबले में चुनाव लडऩे में सक्षम नहीं है। इन बातों का प्रगटावा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता दीपक शर्मा ने प्रैस विज्ञप्ति में किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सम्मेलन बंद कमरों तक सिमट कर रह गए हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खु पर निशाना साधते हुए कहा कि अब सुक्खु कांग्रेस बंद कमरों की कांग्रेस बन कर रह गयी है। उन्होंने ऊना में कांग्रेस सम्मेलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस सिमट कर रह गयी है । भाजपा के मुक़ाबले में कांग्रेस कहीं भी नजऱ नहीं आती । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न कोई प्रत्याशी है तथा अनुराग ठाकुर के आगे कांग्रेस बौनी है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुले में आयोजन कर अपनी संख्या दिखाए । ऊना में कांग्रेस सममेलन में मात्र 500 लोगों का पहुंचना ये दर्शाता है कि सुक्खु मात्र कागज़ी घोड़े दौड़ा रहे हैं।हालांकि लगभग दो दर्जन कांग्रेस नेता आगामी लोकसभा चुनावों में टिकट की चाह रखे हुए हैं और ऊना पहुंचे हुए थे लेकिन समर्थक नदारद थे।

Advertisements

कहा सुक्खु कांग्रेस केवल कागज़़ी घोड़े दौड़ाने में माहिर

इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूर्वमुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दरकिनार करके सुक्खु कांग्रेस में अगर दम है तो बंद कमरों से बाहर निकल कर खुले मंच में आयोजन करके शक्ति प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा से मुकाबला करने की कांग्रेस सोच भी नहीं सकती क्योंकि कांग्रेस के नेता मात्र डींगे हांकने में माहिर हैं और धरातल पर शून्य।दीपक शर्मा ने कहा कि आज कल।सुक्खु चार्जशीट की बात करते हैं। क्योंकि उनके कारनामों की चार्जशीट जांच के दायरे में है इसलिए सुक्खु ये शगूफा छोड़ कर बचना चाहते हैं और सौदेबाज़ी करके छुटकारा चाहते हैं।

¸उन्होंने कहा कि सुक्खु भूल जाएं ।भाजपा सरकार सभी धांधलियों की निष्पक्ष जांच करके सच्चाई जनता के सामने लाएगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास गाथा लिखी है और कांग्रेस में अनुराग का कोई सानी नहीं है।दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन पूर्णरूप से सक्रीय हो कर सरकार की उपलब्धियों को ले कर जनता के बीच जा रहा है। कांग्रेस तो मात्र रस्म अदायगी तक सीमित है। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि पार्टी चारों लोकसभा सीटें जीत कर फिर से इतिहास दोहराएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here